मुरादाबाद, अप्रैल 21 -- कांठ तहसील क्षेत्र से पकड़ी गई मादा तेंदुआ को शिफ्ट करने के लिए वन विभाग उच्च अधिकारियों के आदेश का इंतजार कर रहा है। फिलहाल तेंदुआ को डियर पार्क में सुरक्षित रखा गया है, जहां वन विभाग की टीम उसकी देखभाल कर रही है। डीएफओ अविनाश पांडे ने बताया कि मादा तेंदुआ को अन्य स्थान पर शिफ्ट करने के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। आदेश मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि मादा तेंदुआ उम्रदराज है, इसलिए उसे जंगल में छोड़ना संभव नहीं है। ऐसे में उसके लिए सुरक्षित और स्थायी स्थान तय किया जा रहा है। गौरतलब है कि चार दिन पहले वन विभाग की टीम ने कांठ तहसील के गांव सलेमपुर से इस मादा तेंदुआ को पकड़ा था। इलाके में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ था, जिसके बाद टीम ने अभियान चलाकर उसे सुरक्षित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.