मादा घोड़े के निधन पर एसएसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि
हरिद्वार, मई 17 -- हरिद्वार की घुड़सवार पुलिस लाइन में रविवार सुबह उस समय भावुक माहौल बन गया, जब लंबे समय से बीमारी से जूझ रही मादा घोड़े 'शालू' का निधन हो गया। 15 वर्ष छह माह की शालू पैर की गंभीर बीमारी से पीड़ित थी और तड़के उसने अंतिम सांस ली। बैरागी कैंप स्थित घोड़ा पुलिस लाइन में पूरे सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान एसएसपी नवनीत सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवान मौजूद रहे। अपने प्रिय अश्व साथी को अंतिम विदाई देते समय कई पुलिसकर्मी भावुक नजर आए। वर्ष 2016 से हरिद्वार पुलिस में तैनात 'शालू' ने करीब 10 वर्षों तक विभिन्न महत्वपूर्ण आयोजनों में अपनी सेवाएं दीं। शांत स्वभाव और अनुशासित व्यवहार के कारण वह पुलिसकर्मियों की खास साथी बन गई थी। 'शालू' ने वर्ष 2021 के कुंभ मेले, राज्य स्थापना दिवस परेड, स्नान ड्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.