मादक वस्तुओं की बिक्री के विरुद्ध जागरुकता अभियान
झांसी, मार्च 24 -- राजकीय पॉलिटेक्निक जनपद झांसी में नशा एवं मादक वस्तुओं के बिक्री के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया गया। प्राविधिक छात्र-छात्राओं के साथ लघु संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में जिला आबकारी अधिकारी झांसी द्वारा उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं व अन्य को नशे के विरुद्ध लड़ाई में जागरूक के लिए शपथ दिलाई गई। जिसमें नशीली दवाओं और पदार्थों के सेवन से होने वाले नुकसान बताए गए। बताया गया यह अपराध की श्रेणी में है। सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल होती है। इस दौरान राजकीय पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य लाल जी, फैकल्टी इंचार्ज एस.के. श्रीवास्तव व आबकारी निरीक्षक मनोज कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.