मुंगेर, मार्च 28 -- बरियारपुर,निसं.। बरियारपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के दशभमरा पुल कृष्णा नगर एनएच 333 के पास से 12.5 ग्राम स्मैक जैसे मादक पदार्थ के साथ एक व्यक्ति विशाल कुमार, पिता-तीसो बिंद बनारसी बासा थाना शामपुर जिला मुंगेर को गिरफ्तार किया गया है। बरियारपुर थानाध्यक्ष अमरेश कुमार ने बताया कि बरामद नशीले पदार्थ की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...