मादक पदार्थ बेचते नाबालिग को पुलिस ने पकड़ा
शाहजहांपुर, मई 27 -- ददरौल। आरसी मिशन क्षेत्र के रौसर कोठी गांव में नशीले पदार्थ की बिक्री का मामला सामने आया है। सोमवार को गश्त के दौरान सिपाहियों ने एक खोखे से एक व्यक्ति को नशीले पदार्थ की पुड़ियों के साथ पकड़ा और थाने ले आए। जानकारी के अनुसार पकड़ा गया व्यक्ति पैसे लेकर नशीले पदार्थ की बिक्री कर रहा था। पुलिस ने उससे पूछताछ की और देर शाम उसे छोड़ दिया गया। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि पकड़ा गया युवक नाबालिग था। उन्होंने कहा कि कुछ लोग भांग के पत्तों को रगड़कर नशीला पदार्थ तैयार कर बेचते हैं, जिसकी जानकारी जुटाई जा रही है। यह भी पढ़ें- भांग की दुकानों में सिर्फ भांग की हो बिक्री:डीएम यह भी पढ़ें- रेड लाइट एरिया से हथियार के साथ नाबालिग धराया, दूसरा भागा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.