लखीमपुरखीरी, मार्च 11 -- बुधवार को नगर पालिका परिषद के तमाम सभासदों ने थाना पहुंचकर थाना प्रभारी को एक ज्ञापन देकर मादक पदार्थ कारोबारियों के विरूद्ध कार्यवाई किए जाने की मांग की है। बुधवार को सभासद मनोज गुप्ता के नेतृत्व में थाना पहुंचे तमाम सभासदों ने थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी से मुलकात कर पलिया नगर में मादक पदार्थ, स्मैक के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। सभासद ने बताया कि नगर के युवाओं तथा पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के सैकड़ो युवाओं को नशे की गिरफ्त में ले रखा है। जिसमें उनका जीवन बर्बाद हो रहा है। मोबाइल फोन छीनकर भागना और चोरी आदि करना आम बात हो गई है। लड़कियों का घर से निकलना दूभर हो गया है। मनोज गुप्ता ने कहा कि मादक पदार्थ व स्मैक के कारोबारियों पर कठोर धाराओं में मुकदमा दर्ज हो व उनके विरुद्ध बुलडोजर कार्रवाई सहित अर्...