मादक पदार्थ बरामद मामले में फरार चल रहे आरोपित गिरफ्तार, भेजा गया जेल
मुजफ्फरपुर, जून 15 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मादक पदार्थ बरामद मामले में फरार चल रहे आरोपित देवेंद्र ठाकुर को गिरफ्तार किया गया है। सदर थाने की पुलिस ने रविवार देर रात डुमरी पकड़ी स्थित उसके घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया है।थानेदार नवलेश कुमार ने बताया कि बीते दिनों आरोपित के ठिकानों से स्मैक की एक सौ से अधिक पुड़िया जब्त की गई थी। मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी को छापेमारी की जा रही थी। इसी बीच देवेन्द्र ठाकुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, जबकि उसका पुत्र सूरज कुमार फरार चल रहा है। यह भी पढ़ें- मादक पदार्थ बरामद मामले में फरार चल रहे आरोपित गिरफ्तार, भेजा गया जेल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.