रांची, जून 1 -- रांची। एनडीपीएस की विशेष अदालत ने हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में गिरफ्तार आरोपी अनिल महतो की जमानत याचिका खारिज कर दी। आरोपी 12 मई से न्यायिक हिरासत में है। 11 मई को हिंदपीढ़ी थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खेत मोहल्ला स्थित बच्चा कब्रिस्तान के पास अवैध मादक पदार्थों की बिक्री की जा रही है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने अनिल महतो समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...