बरेली, मार्च 2 -- पुलिस ने चार मादक पदार्थ तस्कर समेत छह अपराधियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। यह कार्रवाई बारादरी, सुभाषनगर और बिथरी चैनपुर पुलिस ने की है। बारादरी पुलिस ने भांग के ठेके के सेल्समैन अयोध्या में कोतवाली के मोहल्ला रुदौली निवासी रोहित, भमोरा में चांदपुर के छोटू कश्यप और पशुपति विहार के नासिर को गिरफ्तार कर 401 ग्राम चरस बरामद की है। रोहित ने बताया कि वह भांग की आड़ में चरस बेचता था। तीनों को जेल भेज दिया गया है। सुभाषनगर पुलिस ने आंवला के गांव रसूला निवासी नरेश मौर्य को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। उसके पास से 540 ग्राम अफीम बरामद हुई, जो वह लालफाटक निवासी रिश्ते के बहनोई सत्यप्रकाश से बेचने को लाया था। बिथरी चैनपुर पुलिस ने किला के मोहल्ला जसौली निवासी तनवीर को गिरफ्तार कर उसकी कार, आठ खाली केन और एक केन में दो लीटर ट्रांस...