मादक पदार्थ तस्कर शिवा सहनी के घर कुर्की, करीब डेढ़ दर्जन मामलों में है आरोपित
मुंगेर, जून 26 -- मुंगेर, निज संवाददाता। वासुदेवपुर थाना पुलिस ने अपराधियों और तस्करों के खिलाफ अभियान तेज करते हुए एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने कुख्यात मादक पदार्थ तस्कर शिवा सहनी के चंडिका स्थान स्थित आवास पर विधि-व्यवस्था के तहत कुर्की-जब्ती की कार्रवाई को अंजाम दिया है। मामले की जानकारी देते हुए वासुदेवपुर थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि आरोपी शिवा सहनी पिछले करीब 7-8 महीनों से लगातार फरार चल रहा था। इससे पूर्व पुलिस द्वारा उसके घर पर इश्तेहार भी चिपकाया गया था, लेकिन न्यायालय में उपस्थित न होने के बाद अदालत के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है। एसएचओ ने बताया कि तस्कर शिवा सहनी के खिलाफ वासुदेवपुर और जमालपुर थाने में मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े तीन अलग-अलग मामले दर्ज हैं, जिनमें वह फरार था। इसके अलावा, उसका पुराना आपराधिक रिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.