मुजफ्फरपुर, जून 25 -- हथौड़ी। थाना क्षेत्र में गुरुवार को पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई। भनक लगते ही तस्कर फरार हो गए। थानेदार सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि तस्करी में संलिप्त लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। यह भी पढ़ें- नशा तस्करों के घर पुलिस की छापेमारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...