गुड़गांव, मार्च 23 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। अपराध शाखा फर्रुखनगर ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने सेक्टर-106 रोड, दौलताबाद के पास से एक युवक को 11.05 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ एमडीएम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दौलताबाद गांव निवासी प्रदीप के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपी प्रदीप ने कुबूल किया कि वह बरामद एमडीएमए दिल्ली से लेकर आया था। उसका इरादा इसे गुरुग्राम के विभिन्न इलाकों में छोटी-छोटी मात्रा में ऊंचे दामों पर बेचने का था। अपराध शाखा की टीम ने उसे प्लाजा-106 के पास घेराबंदी कर दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से न केवल नशीला पदार्थ बरामद किया, बल्कि तस्करी में इस्तेमाल की जा रही उसकी कार को भी जब्त कर लिया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी खुद भी नशा करने का आदी है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.