गोरखपुर, मई 1 -- बेलीपार, हिन्दुस्तान संवाद। बेलीपार पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में वांछित एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, वांछित अभियुक्ता किरन उर्फ कीना पत्नी जुगनू उर्फ राज आर्यन को गिरफ्तार किया। वह रामपुर चौराहा स्थित देव मैरेज हाल के पास थाना एम्स क्षेत्र की रहने वाली है। अभियुक्ता के खिलाफ पूर्व में भी थाना बेलीपार में विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.