मादक पदार्थ तस्करी फरार आरोपी समेत तीन गिरफ्तार
सोनभद्र, जून 4 -- सोनभद्र। चोपन पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी और पुलिस मुठभेड़ से जुड़े मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए फरार चल रहे आरोपी समेत तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देशी तमंचा, जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन भी बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार ने बताया कि एक जून को चोपन, रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई के दौरान मादक पदार्थ तस्करों के साथ मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान एक आरोपी प्रिंस सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि उसका साथी रोहित सिंह अंधेरे और पहाड़ी क्षेत्र का फायदा उठाकर फरार हो गया था। लगातार की जा रही तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मारकुंडी बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर फरार आरोपी रोहित सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और विवेचना में सामन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.