बाराबंकी, मई 2 -- जैदपुर। मादक पदार्थ तस्करी के कुख्यात आरोपी अज्जन की छह करोड़ की संपत्ति को पुलिस व तहसील प्रशासन की टीम ने फ्रीज कर दिया। टीम ने शनिवार को आरोपी के बाराबंकी शहर स्थित आवास व मार्केट पहुंच कर यह कार्रवाई की। इस कार्रवाई से पहले टीम ने डुग्गी पिटवा कर फ्रीज करने की कार्रवाई की। जुटी भीड़ के सामने आरोपी के अपराधों को पढ़ कर सुनाया गया। इसके बाद उसकी अचल संपत्ति को फ्रीज कर उसके आगे बोर्ड लगा दिया। इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में हड़कंप मचा रहा। लखनऊ स्थित प्रापर्टी को सोमवार को फ्रीज करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जनवरी से जेल में है अज्जन: जैदपुर थाना के टिकरा मुर्तुजा गांव निवासी मिस्बाउर्ररहमान उर्फ अज्जन पर मादक पदार्थ तस्करी के कई मुकदमें जैदपुर आदि थानों में दर्ज हैं। आरोप है कि वह गिरोह बना कर बड़े स्तर पर मादक पदार्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.