इटावा औरैया, मार्च 26 -- 14 साल पुराने मादक पदार्थ के साथ पकड़े गए युवक को कोर्ट ने जेल में बिताई अवधि की सजा दी। युवक तीन साल 11 महीने तक जेल में रह चुका है। अपर जिला शासकीय अधिवक्ता योगेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि इकदिल थाने में तैनात दरोगा बाबू लाल दोहरे ने चैकिंग के दौरान पक्का बाग के पास से बाइक सवार को पकड़ा था। तलाशी में उसके पास से 65 ग्राम स्मैक बरामद हुई थी। पुलिस को उसने अपना नाम बॉबी पंडित उर्फ सत्येंद्र बताया था। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। विवेचना के बाद चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की गई। मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस की कोर्ट में हुई। न्यायाधीश सुनीता शर्मा ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आरोप सही माने और उसको जेल में बिताई तीन साल 11 महीने की सजा व 10 हजार रुपए अर्थदंड की सजा दी।

हिंदी हिन्द...