मोतिहारी, अप्रैल 1 -- मादक पदार्थ के साथ तस्कर धराया मोतिहारी। नगर थाना क्षेत्र के कुंआरी देवी चौक पर गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को छापेमारी कर एक किराना दुकानदार के पास से मादक पदार्थ बरामद किया है। इस दौरान मादक पदार्थ तस्कर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सुरहां गांव निवासी नंदलाल गिरि को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान नंदलाल गिरि के पॉकेट से 8 पुरिया में बांधकर रखा गया 62 ग्राम गांजा पुलिस ने बरामद किया है। मामले में दारोगा आशिष कुमार सिंह के बयान पर केस दर्ज हुई है। नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि मादक पदार्थ जब्त कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...