मोतिहारी, अप्रैल 1 -- मोतिहारी। नगर थाना क्षेत्र के कुंआरी देवी चौक पर गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को छापेमारी कर एक किराना दुकानदार के पास से मादक पदार्थ बरामद किया है। इस दौरान मादक पदार्थ तस्कर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सुरहां गांव निवासी नंदलाल गिरि को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान नंदलाल गिरि के पॉकेट से 8 पुरिया में बांधकर रखा गया 62 ग्राम गांजा पुलिस ने बरामद किया है। मामले में दारोगा आशिष कुमार सिंह के बयान पर एफआईआर दर्ज हुई है। नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि मादक पदार्थ को जब्त कर लिया गया है। पूछताछ के बाद गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.