आगरा, फरवरी 26 -- सिकंदरा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के साथ विशाल उर्फ गुड्डू निवासी डेरा बस्ती सिकंदरा को गिरफ्तार किया है। कब्जे से 2.282 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया कि सिकंदरा- बोदला पुल के नीचे चेकिंग की जा रही थी। एक संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा। पुलिस कर्मियों ने उसे दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से गांजा और 770 रुपये बरामद हुए। बरामद गांजे की बाजार में कीमत करीब तीन लाख रुपये आंकी जा रही है। पुलिस ने एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपित को जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...