मोतिहारी, मार्च 24 -- आदापुर। भारत-नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों में मादक पदार्थ तस्करी पर नकेल कसने के क्रम में नकरदेई थाना पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर एसएसबी के सहयोग से कार्रवाई की गई। नेपाल जाने वाले मार्ग पर स्थित सिरिसिया माल टोला बृर्ता छठ घाट के पास छापेमारी कर पुलिस ने सिरिसिया माल निवासी दुखी साह के पुत्र चरणजीत साह व रामचंद्र साह के पुत्र अशोक साह को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान इनके पास से 20.33 ग्राम स्मैक जैसा मादक पदार्थ तथा एक मोटरसाइकिल बरामद हुआ है। पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष भरत कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों के विरुद्ध नकरदेई थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.