कानपुर, मई 1 -- चकेरी। काजीखेड़ा लाल बंगला में मादक पदार्थ की बिक्री के विवाद में एक बार से फिर से फायरिंग का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक पीड़ित की तहरीर पर दो आरोपितों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। इससे पहले भी उक्त स्थान में फायरिंग हो चुकी है। काजीखेड़ा निवासी जितेंद्र कटियार उर्फ चानू की तहरीर के अनुसार 28 अप्रैल की रात को वह खाना खाने के बाद इलाके में टहल रहे थे, तभी इलाके के साहिल उर्फ गंजू और मुन्ना ने बिना किसी बात के उनपर फायर झोंक दिया। जिसमें वह बच गए। हालांकि फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि इससे पहले भी करीब डेढ़ साल पहले इलाके में मादक पदार्थ की बिक्री को लेकर फायरिंग हुई थी। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.