सहारनपुर, जनवरी 10 -- मादक पदार्थों की तस्करी पर कठोर कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में आरोपी इमरान पुत्र यामीन उर्फ यासीन निवासी ग्राम मैनपुरा उर्फ मोहनपुरा कोतवाली गंगोह को भविष्य में स्वापक औषधियों एवं मन प्रभावी पदार्थों की तस्करी एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त होने से रोकने के उद्देश्य से निरुद्ध बंदी किया गया है। यह कार्रवाई सार्वजनिक व्यवस्था, समाज की सुरक्षा तथा युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के दृष्टिगत की गई है। निरोधात्मक आदेश के अनुपालन में संबंधित अभियुक्त को जिला कारागार सहारनपुर में निरुद्ध रखा गया है। यह कार्रवाई मादक पदार्थों के अवैध व्यापार में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध सरकार एवं पुलिस प्रशासन की जीरो टॉलरेन्स नीति को दर्शाती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.