मिर्जापुर, अप्रैल 5 -- मिर्जापुर। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने पुलिस लाइन सभागार में शनिवार की रात कानून व्यवस्था और अपराध की समीक्षा की। पुलिस अधिकारियों को मादक पदार्थ और पशु तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिया। साथ ही लंबित विवेचनाओं का अभियान चलाकर निस्तारण कराएं। एसपी ने कहाकि लंबित विवेचनाओं, आईजीआरएस/जनसुनवाई, चिह्नित माफियाओं, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जाए। कोडिन संबंधित लम्बित अभियोगों की समीक्षा की। मादक पदार्थों, अवैध/अपमिश्रित शराब व नशीले पदार्थों के रखने व बेचने वालों तथा पशु तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान और शराब, वन, खनन और भू माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई करें। हिस्ट्रीशीटर/गैंगेस्टर एक्ट में 14(1), गैंगस्टर अधिनियम, गुंडा अधिनियम और टॉप-10 अपराधियों के विरूद्ध कार्रवाई के लिए पुलिस अधिकारियों को न...