रांची, जून 12 -- रांची, वरीय संवाददाता। सिविल सर्जन रांची डॉ प्रभात कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को एनएमटीसी नर्सिंग स्कूल की छात्राओं के बीच मादक पदार्थों एवं तंबाकू उत्पादों के सेवन और बिक्री के विरुद्ध एक दिवसीय प्रशिक्षण सह पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डॉ प्रभात ने कहा कि मादक पदार्थों और तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए जानलेवा है। कहा कि नशे की लत व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और आर्थिक जीवन को बुरी तरह प्रभावित करती है। उन्होंने तंबाकू और धूम्रपान से होने वाली हानियों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि तंबाकू में मौजूद निकोटीन एवं अन्य विषैले रसायन मुंह, गले, फेफड़े और पेट के कैंसर के प्रमुख कारण हैं। इसके अलावा धूम्रपान से रक्तचाप बढ़ता है, जिससे हृदयाघात और स्ट्रोक का जोखिम बढ़ जाता है। तंबाकू का धुआं अस्थमा, ब्रोंकाइट...