श्रावस्ती, अप्रैल 10 -- श्रावस्ती। पुलिस कार्यालय सभागार में एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम ने शुक्रवार को ऑपरेशन दहन के तहत थानों के प्रधान आरक्षियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्हें मादक पदार्थों के निस्तारण के निर्देश दिए। एएसपी ने कहा कि यह अभियान पुलिस मुख्यालय व एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के निर्देशों के अनुपालन में संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत सभी थानों के मालखानों में मौजूद बरामद मादक पदार्थों का नियमानुसार 31 मई तक विनष्टीकरण किया जाएगा। सभी थाना प्रभारी व प्रधान आरक्षी अपने-अपने थानों के मालखानों में उपलब्ध मादक पदार्थों का विनष्टीकरण करें। इस मौके पर सीओ सतीश कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.