देवघर, जून 27 -- देवघर। मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स कुमैठा स्टेडियम देवघर में शुक्रवार को पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड रांची के तत्वावधान में निषिद्ध मादक पदार्थों के सेवन एवं तस्करी की रोकथाम के उद्देश्य से जागरूकता अभियान सह हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- नशामुक्त समाज के निर्माण का लिया गया सामूहिक संकल्पकार्यक्रम का उद्देश्य कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में जागरूकता बढ़ाकर उन्हें नशे से दूर रखते हुए स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन की ओर प्रेरित करना था। इस कार्यक्रम में आवासीय फुटबॉल एवं कबड्डी प्रशिक्षण केंद्र, क्रीड़ा क्रिसलय केंद्र, डे बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र तथा खेलो इंडिया प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह भी पढ़ें- नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ 'नशा मुक्त सप्त...