साहिबगंज, जून 16 -- साहिबगंज। निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध डीसी दीपक कुमार दूबे ने हरी झंडी दिखाकर सोमवार को समाहरणालय परिसर से जागरुकता रथ को रवाना किया । पूरे राज्य में 15 से 26 जून तक राज्यव्यापी जागरुकता अभियान संचालित किया जा रहा है। यह जागरुकता रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों व ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर आमजन, विशेषकर युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों से अवगत कराएगा । समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश प्रसारित करेगा। मौके पर डीसी दीपक कुमार दूबे ने कहा कि नशीले पदार्थों का सेवन न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार एवं समाज की प्रगति में भी बाधक बनता है। यह भी पढ़ें- निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध राज्यव्यापी जागरूकता अभियान का शुभारंभ उन्होंने सभी नागरिकों स...