गोड्डा, जून 14 -- गोड्डा एक प्रतिनिधि। तिलका मांझी कृषि महाविद्यालय, गोड्डा के सभागार में समग्र शिक्षा अभियान के तहत मादक पदार्थों के दुरुपयोग की रोकथाम एवं जन-जागरूकता प्रसार के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिला टुडू द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रशिक्षण में जिले के सभी उच्च विद्यालय, उत्क्रमित उच्च विद्यालय एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे। साथ ही विभिन्न प्रखंडों के बीईईओ, बीपीओ तथा प्रहरी क्लब के सदस्य के रूप में विद्यालयों के वरीय शिक्षक भी शामिल हुए। यह भी पढ़ें- 15 से 26 जून तक स्कूलों में होंगी विभिन्न गतिविधियांप्रशिक्षण की जानकारी कार्यक्रम के दौरान मास्टर ट्रेनर जितेन्द्र कुमार भगत, रिसोर्स शिक्षक बीआरसी गोड्डा तथा ...