मादक पदार्थों के दुरुपयोग और नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का समापन
गढ़वा, जून 25 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार मादक पदार्थों के दुरुपयोग और नशा मुक्ति जागरुकता अभियान के अंतर्गत बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 15 दिनों तक चले अभियान के तहत रैलियों, शपथ ग्रहण कार्यक्रमों, नुक्कड़ नाटकों, संगोष्ठियों, व्याख्यानों, प्रतियोगिताओं एवं जनसंपर्क अभियानों सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मौके पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति दिनेश प्रसाद सिंह ने कहा कि नशीली दवाओं का सेवन केवल एक व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि उसके परिवार, समाज और पूरे राष्ट्र को प्रभावित करता है। नशे की लत व्यक्ति की शारीरिक, मानसिक एवं आर्थिक स्थिति को कमजोर कर देती है, जिससे उसकी शिक्षा, रोजगार, सामाजिक संबंध तथा जीवन के लक्ष्य प्रभावित होते हैं। कई बार नशे की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.