मुजफ्फर नगर, मार्च 12 -- भोपा। क्षेत्र में बड़े स्तर पर हो रही मादक पदार्थो की तस्करी की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग के दौरान अवैध चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि ऑपरेशन सवेरा के अंतर्गत क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान भोपा में जनता इंटर कॉलेज की ओर से एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह मुड़कर भागने लगा, जिस पर पुलिसकर्मियों ने उसे घेरकर पकड़ लिया।पूछताछ में युवक ने अपना नाम मौ.दानिश पुत्र दिलशाद निवासी नई बस्ती भोपा बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक सफेद पॉलिथीन में रखी करीब 494 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। बरामदगी के संबंध में आरोपी कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका पुलिस ने बरामद चरस को कब्जे में ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.