गुमला, जून 10 -- चैनपुर। प्रतिबंधित मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को चैनपुर प्रखंड कार्यालय परिसर से प्रखंड विकास पदाधिकारी यादव बैठा ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को रवाना किया। इस अवसर पर महिला पर्यवेक्षिका अंजली वर्मा और खुशबू कुमारी उपस्थित थीं।जिला प्रशासन के निर्देश पर 10 जून से 25 जून तक चलने वाले इस अभियान के दौरान प्रखंड से लेकर गांव स्तर तक विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान का उद्देश्य विशेष रूप से युवाओं और आम जनता को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना है। अभियान को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह भी पढ़ें- नशामुक्त समाज के लिए 25 जून तक चलेगा जागरुकता अभियान यह अभियान 26 जून को अंतरराष्ट्रीय...