मादक पदार्थों के कारोबारियों की खैर नहीं : पुलिस
लातेहार, जून 8 -- बेतला प्रतिनिधि । बरवाडीह के थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने कहा है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबारियों की अब खैर नहीं होगी। पकड़े जाने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने क्षेत्र में मादक पदार्थों का अवैध कारोबार से संबंधित मिली जनशिकायत को काफी गंभीरता से लेने की बात बताई है। इधर विभागीय अधिकारियों के निर्देश से केचकी फॉरेस्ट चेकपोस्ट के पास सोमवार को बरवाडीह पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। हालांकि अभियान का नेतृत्व कर रहे एसआई उपेंद्र सिंह ने किसी वाहन या व्यक्ति से कोई आपत्तिजनक सामग्रियों की बरामदगी की बात से सीधा इनकार किया। समाचार लिखे जाने तक तलाश अभियान जारी था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.