मादक पदार्थों की रोकथाम में समाज और आमजन की भागीदारी जरूरी- एपीसी
लखनऊ, जून 22 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। कृषि उत्पादन आयुक्त (एपीसी) दीपक कुमार ने कहा है कि मादक पदार्थों की रोकथाम केवल सरकारी एजेंसियों या पुलिस का दायित्व नहीं है, बल्कि इसमें समाज और आमजन की सक्रिय भागीदारी अत्यंत जरूरी है। एपीसी सोमवार को नारकोटिक्स कंट्रोल एवं समन्वय तंत्र (एनकॉर्ड) की राज्य स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में प्रदेश में मादक पदार्थों की रोकथाम, तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण, नशा मुक्ति जागरूकता अभियान तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान एपीसी ने सभी जिलों में चिन्हित हॉटस्पॉट क्षेत्रों की नियमित निगरानी करने तथा उनकी संवेदनशीलता कम करने के लिए प्रभावी एवं दीर्घकालिक उपाय करने के निर्देश दिए। यह भी कहा कि प्रत्येक जिले में एनकॉर्ड जिला स्तरीय समिति की मासिक बैठके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.