अमरोहा, मई 4 -- मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े मामले में कोर्ट ने युवक को दोषी करार देते हुए 1 साल 4 महीने 7 दिन जेल की सजा सुनाई। दोषी पर पांच हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। हसनपुर कोतवाली पुलिस ने नौ साल पूर्व 26 दिसंबर 2017 को नगर के मोहल्ला पत्थर वाली मस्जिद के पास रहने वाले नफीस को 2 किलो 700 ग्राम अफीम डोडा चूर्ण के साथ गिरफ्तार किया था। मामले में तत्कालीन दरोगा पवन कुमार पाठक ने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी नफीस को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया था। बाद में उसे जमानत मिल गई थी। मुकदमे की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट (एफटीसी) द्वितीय में विचाराधीन थी। शनिवार को कोर्ट ने इस मुकदमे में अपनी अंतिम सुनवाई की। पत्रावली के अवलोकन व साक्ष्यों के आधार पर नफीस को दोषी माना। एक साल चार महीने 7 दिन जेल की सजा सुनाई तथा पांच हजार रुपये का...