बगहा, मार्च 19 -- बेतिया,बेतिया। जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन की जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई। बैठक में मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री, भंडारण और सेवन पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से व्यापक विचार-विमर्श किया गया। साथ ही अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए बहु-आयामी रणनीति तैयार करने पर विस्तार से चर्चा की गई। डीएम तरनजोत सिंह ने कहा कि इंडो-नेपाल सीमा से सटे क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए। खुफिया तंत्र को और अधिक सक्रिय किया जाए। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्रवाई करने पर जोर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.