सोनभद्र, जनवरी 31 -- सोनभद्र, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा ने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जाएगा। इसकी तस्करी से जुडे़ अपराधियों के साथ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। नशीले कफ सिरप कारोबार को लेकर भोला प्रसाद जायसवाल के खिलाफ की गई कार्रवाई इसी कड़ी का का हिस्सा है। एसपी श्री वर्मा ने कहा कि नशीले कफ सिरप कारोबार के आरोपी भोला प्रसाद जायसवाल की 23 जनवरी को 28.50 करोड़ की सम्पत्ति जब्त की गई थी। शनिवार को भी इस अवैध कारोबार से अर्जित भोला प्रसाद जायसवाल और उनके सहयोगियों की छह करोड़ की और संपत्ति जब्त की गई है। उन्होंने कहा कि अपराध से अर्जित संपत्तियों के विरुद्ध की गई यह कार्यवाही संगठित मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में एक निर्णायक एवं कड़ा कदम है। सोनभद्र पुलिस एवं एसआईटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.