आरा, दिसम्बर 31 -- -नवादा थाना क्षेत्र के बहिरो के समीप मंगलवार की शाम पकड़े गये दोनों -दोनों के पास से 15.17 ग्राम हेरोइन, छह मोबाइल, 3750 रुपए बरामद आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता शहर के नवादा थाने की पुलिस ने हेरोइन की खरीद-बिक्री करती महिला समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 15.17 ग्राम हेरोइन, छह मोबाइल, 3750 रुपए नगद, एक रबर बैंड और पुड़िया बनाने वाले कागज बरामद किया गया। गिरफ्तार तस्करों में नवादा थाना क्षेत्र के बहिरो वार्ड नंबर 45 निवासी परदेश पासवान और श्री टोला वार्ड नंबर 36 निवासी मिथिलेश पासवान की पत्नी रिंकी देवी है। मंगलवार की शाम दोनों को श्री टोला बहिरो रेलवे पटरी के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक राज की ओर से बुधवार को प्रेस बयान जारी कर यह जानकारी दी गई। पुलिस के अनुसार नवादा थाना के अपर थानाध्यक्ष सू...