गंगापार, अप्रैल 1 -- परिषदीय विद्यालयों में एक अप्रैल से नया सत्र शुरू हो गया। बुधवार को विद्यालय आए नए बच्चों के माथे पर तिलक लगाकर व माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस स्वागत से बच्चें काफी खुश नजर आए। सहसों विकासखंड के कंपोजिट विद्यालय देवापुर में बच्चों को तिलक लगाया गया। कंपोजिट विद्यालय चिलौड़ा में तिलक और उनको माला पहनाकर बच्चों का विद्यालय में स्वागत किया गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय कल्यानपुर, खेवराजपुर, बैजपुर, प्राथमिक विद्यालय वजीरपुर, हसनपुर कोरारी, खेवराजपुर, भरतपुर, रघुनाथपुर, कुभौना आदि विद्यालयों में स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाल कर अभिभावकों को नवीन नामांकन के लिए जागरूक किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी सहसों वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि सभी विद्यालयों में स्कूल चलो अभियान के तहत 2500 रुपयें भेजा गया है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.