फतेहपुर, मार्च 5 -- फतेहपुर। होली की परेवा के बाद दूसरे दिन गुरुवार को भाई दूज का त्योहार मनाया गया। बहनों ने भाइयों के तिलक करके मुंह मीठा कराया। भाइयों ने भी बहनों को उपहार दिए। भइया दूज के साथ साथ कायस्थ समाज के लोगों ने घरों में कलम दवात की पूजा अर्चना के बाद अपने इष्टदेव भगवान चित्रगुप्त जी महाराज का भी पूजन अर्चन किया। दूज के अवसर पर ट्रेनों व बसों में लोगों की भारी भीड़ रही। इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहनों की कमी और भारी भीड़ का फायदा डग्गामारी करने वालों ने उठाया। लोगों को बढ़े किराये पर यात्रा करनी पड़ी। ट्रेनों में तो पैर रखने की भी जगह नहीं थी। त्योहार पर ट्रेनों की लेटलतीफी का सिलसिला चला। जिसके कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी, वहीं कुछ यात्रियों ने ट्रेन का सहारा न लेकर बसों व प्राइवेट गाड़ियों से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.