मथुरा, अप्रैल 19 -- ​माथुर चतुर्वेद परिषद के तत्वावधान में रविवार को विश्राम घाट पर भगवान श्री परशुराम जी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। परिषद के पदाधिकारियों ने भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। परिषद एवं अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के मुख्य संरक्षक महेश पाठक ने भगवान परशुराम के जीवन और उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इसके पश्चात भगवान परशुराम की विधि-विधान से आरती उतारी गई और भोग प्रसाद लगाया गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने भगवान परशुराम के बताए मार्ग पर चलने और उनके आदर्शों को आत्मसात करने की शपथ ली। ​इस आयोजन में परिषद के ​राकेश तिवारी (एडवोकेट) महामंत्री​, संजय चतुर्वेदी उपाध्यक्ष, ​कमल चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष ​नीरज चतुर्वेदी, मंत्री ​संजय चतुर्वेदी ,​अनिल चतुर्वेदी (पमपम), ​बादाम छाप, ​श्याम मोन...