रुद्रपुर, मार्च 17 -- पंतनगर, संवाददाता। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्विविद्यालय में आयोजित 119वें अखिल भारतीय किसान मेला के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सोमवार को गांधी हॉल में मातृ शक्ति को समर्पित कवयित्री सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न जिलों से आई कवयित्रियों ने अपनी रचनाओं से समा बांध दिया। सम्मेलन में कवयित्री वंदना शर्मा, नेहा मिश्रा, सीमा मौर्य (बहेड़ी), नाजिया सहरी (किच्छा), शालिनी शर्मा (नैनीताल) एवं पूनम त्रिपाठी (पंतनगर) ने प्रभावशाली प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मातृ शक्ति और नारी सम्मान पर केंद्रित कविताओं ने कार्यक्रम को भावनात्मक ऊंचाई प्रदान की। कार्यक्रम में डॉ.केपी सिंह 'विकल' की पंक्तियां-मात दुर्गे का अवतार हैं बेटियां, सृष्टि का श्रेष्ठ शृंगार हैं बेटियां. ने खूब तालियां बटोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.