बेगुसराय, मार्च 30 -- मटिहानी, संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र के दूध उत्पादक सहयोग समिति मटिहानी में रविवार को समारोह आयोजित कर 435 किसानों के बीच कुल 17 लाख 74 हजार 518 रुपये की बोनस राशि नगद एवं सामग्री के रूप में वितरित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सरपंच राजेंद्र चौधरी राजेश ने की। मौके पर स्थानीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि पशुपालन किसानों की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। इससे किसानों को स्थायी आर्थिक सहयोग मिलता है। उन्होंने कहा कि मंत्री रहते हुए उन्होंने बरौनी डेयरी को हरसंभव सहयोग दिया और आगे भी किसानों व पशुपालकों के साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने बायोगैस को बढ़ावा देते हुए कहा कि इच्छुक किसानों को मात्र 5 हजार रुपये खर्च कर बायोगैस प्लांट उपलब्ध कराया जाएगा। शेष राशि की व्यवस्था सरकार करेगी। साथ ही उन्होंने बेमौसम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.