मुरादाबाद, फरवरी 12 -- महाशिव रात्रि के मात्र एक दिन ही शेष रह गया है। मगर प्रमुख मंदिर कामेश्वर नाथ और बाबा झारखंडी के मार्ग एवं सफाई व्यवस्था अभी तक दुरुस्त नहीं हो पाई है। कामेश्वर नाथ मंदिर की तो और भी दशा खराब है। झारखंडी मंदिर के सामने बनी पुलिया आधी गायब है। जबकि यहां से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुजरते हैं। जो कभी भी गिर सकते हैं। हिंदू मंडल किसरौल के सत्यदेव शर्मा एवं राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि इस गड्ढे को बंद करने के लिए कई बार नगर निगम से संपर्क किया पर समाधान नहीं हुआ। यहां सड़कों पर स्ट्रीट लाइटें भी खराब हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.