मात्र 13 मिनट की गलती से जयपुर में नप गए दो कर्मचारी; रेल मंत्री के प्रोग्राम में बिजली गुल होना पड़ा महंगा
नई दिल्ली, जून 13 -- केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के कार्यक्रम के दौरान महज 13 मिनट की बिजली कटौती दो कर्मचारियों पर भारी पड़ गई। जयपुर में भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बिजली गुल होने के मामले में राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम (आरवीपीएन) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सहायक अभियंता (AEN) और एक इलेक्ट्रीशियन को सस्पेंड कर दिया है। वहीं एक वरिष्ठ अधिकारी को चार्जशीट जारी कर जवाब मांगा गया है।रेल मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस में तीन बार गुल हुई थी बिजली मामला 11 जून का है, जब भाजपा प्रदेश कार्यालय में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान हीरापुरा स्थित 400 केवी ग्रिड सब स्टेशन (जीएसएस) में ट्रिपिंग होने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तीन बार बि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.