मुंगेर, जून 5 -- मुंगेर। जिले के किसानों के लिए कृषि विज्ञान केंद्र, मुंगेर ने एक महत्वपूर्ण सुविधा शुरू की है। अब किसान मात्र 110 रुपये खर्च कर अपने खेत की मिट्टी की वैज्ञानिक जांच करवा सकते हैं। जांच के बाद किसानों को सॉयल हेल्थ कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें मिट्टी में मौजूद पोषक तत्वों की विस्तृत जानकारी के साथ कृषि वैज्ञानिकों की आवश्यक सलाह भी दी जाएगी। विशेषज्ञों के अनुसार बिना मिट्टी जांच के उर्वरकों का उपयोग करने से किसानों का अनावश्यक खर्च बढ़ता है तथा मिट्टी की उर्वरा शक्ति पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। वहीं, मिट्टी परीक्षण के आधार पर संतुलित मात्रा में खाद एवं उर्वरकों का प्रयोग करने से खेती की लागत कम होती है और उत्पादन तथा मुनाफे में वृद्धि होती है। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान मुकेश कुमार ने बताया कि, किसान अपने खेत के...