भागलपुर, अगस्त 14 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने आम ग्राहकों और इंटरनेट उपभोक्ताओं के लिए दो बेहद किफायती और आकर्षक योजनाओं की घोषणा की है। भागलपुर बीएसएनएल के प्रधान महाप्रबंधक मनीष साहू ने बताया कि कंपनी ने अपने एफआरसी-1 फ्रीडम प्लान को 12 अगस्त से 12 सितंबर तक के लिए फिर से पेश किया है। इस ऑफर के तहत ग्राहकों को मुफ्त सिम के साथ मात्र 1 रुपये में 24 दिनों की वैधता मिलेगी। इसमें प्रतिदिन 1 जीबी डेटा, 100 एसएमएस और अनलिमिटेड फ्री वॉइस कॉलिंग की सुविधा शामिल है। नए ग्राहकों को जोड़ने के लिए देशभर में विशेष 'सिम मेलों' का आयोजन भी किया जा रहा है।​इसके यह भी पढ़ें- Hardoi News: बीएसएनएल ने स्वतंत्रता दिवस पर दिए विशेष ऑफर अलावा, हाई-स्पीड इंटरनेट प्रेमियों के लिए फाइबर सुपर प...