देवघर, फरवरी 26 -- सारठ प्रतिनिधि परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत बुधवार को सारठ सीएचसी के बंध्याकरण शिविर का आयोजन किया गया। डॉ. जियाउल हक ने बताया कि एक माह पूर्व से प्रत्येक सप्ताह चल रहे बंध्याकरण शिविर की तरह बुधवार को भी डॉ. विधु विबोध समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की मौजूदगी में बंध्याकरण शिविर का आयोजन किया गया। हालांकि शिविर में मरीजों की संख्या केवल सात थी जो अपेक्षाकृत कम थी, लेकिन अगले शिविर में बंध्याकरण की संख्या बढ़ाने के लिए सहिया एएनएम समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देशित किया गया है। कहा कि बंध्याकरण कराने वाले मरीजों को विभाग द्वारा उपलब्ध सभी दवाएं निःशुल्क उपलब्ध करा दी गई है। मरीजों के बेहतर देखभाल के लिए एएनएम व स्वास्थ्यकर्मियों की प्रतिनयुक्ति की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.