नई दिल्ली, जुलाई 21 -- 'डो हिएमोन बॉक्स' नाम के इस फ्रिज की कीमत लगभग 9 लाख रुपये है थकान, सिरदर्द या हीटस्ट्रोक के लक्षणों से तुरंत राहत मिलती है

यानी इंसानों के लिए फ्रिज टोक्यो, एजेंसी। जापान की एक कंपनी ने अनूठा उपकरण तैयार किया है, जिसे 'ह्यूमन रेफ्रिजरेटर' यानी इंसानों के लिए फ्रिज कहा जा रहा है।

ऊष्मा के खिलाफ उपाय यह उपकरण एक बड़े रेफ्रिजरेटर जैसा दिखता है, जिसमें एक व्यक्ति के बैठने के लिए अंदर कुर्सी लगी होती है। इस बॉक्स के अंदर का तापमान पहले से ही 15 डिग्री सेल्सियस पर बना रहता है। जैसे ही कोई व्यक्ति इसके अंदर लगे स्टूल पर बैठता है, उसके सिर, गर्दन, कंधों और पीठ की तरफ पांच डिग्री सेल्सियस की बेहद ठंडी हवा चलने लगती है। कंपनी का दावा है कि मात्र पांच मिनट के अंदर व्यक्ति का शरीर ठंडा होने लगता है और 10 मिनट बिताने पर गर्मी...