नवादा, फरवरी 17 -- कौआकोल, एक संवाददाता प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिन्दीचक में शिक्षकों का भारी टोटा है। जिसके चलते पठन पाठन का कार्य पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस विद्यालय में छात्र छात्राओं की संख्या 285 है। जबकि वहां शिक्षकों की संख्या सिर्फ पांच ही है। जिसमें एक शिक्षिका विशेष अवकाश तथा एक शिक्षक का प्रभारी बने रहने के कारण हमेशा कागजातों की देखरेख तथा प्रखंड से लेकर जिला के कार्यालय आने जाने में समय बीत जाता है। इसी प्रकार बारी बारी से एक शिक्षक सीएल में ही रहते हैं। बचे दो शिक्षकों पर ही सारे छात्रों की पढ़ाई निर्भर है। इस प्रकार इन दो शिक्षकों के द्वारा सभी छात्र छात्राओं को समुचित शिक्षा दे पाना मुश्किल हो रहा है। छात्रों के अनुपात में शिक्षकों की व्यवस्था नहीं रहने से छात्र तथा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.