मुजफ्फर नगर, जून 22 -- मुजफ्फरनगर। बामनहेरी स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के दिव्य अनुभूति भवन में मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती का पुण्य स्मृति दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक योगाभ्यास, राजयोग मेडिटेशन और नियमित मुरली क्लास से हुई। केशवपुरी सेवा केन्द्र प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी जयंती दीदी ने संस्थान की प्रथम मुख्य प्रशासिका मम्मा (मातेश्वरी जगदम्बा) के त्याग और तपस्यामयी जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा योग और आध्यात्मिकता के माध्यम से ही व्यक्ति तनावमुक्त होकर आंतरिक शक्ति प्राप्त कर सकता है। आयुष विभाग के योगाचार्य अंकित भाई ने विभिन्न योगासन व प्राणायाम कराए। मुख्य अतिथि प्रसिद्ध समाजसेवी सत्य प्रकाश रेशू एवं उनकी पत्नी शैल ने जयंती दीदी के साथ वृक्षारोपण किया और जरूरतमंद...